October 29, 2025 3:35 am

Home » Uncategorized » बिहार की राजनीति सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार लाइव अपडेट: दिलीप जयसवाल ने इस्तीफा दिया, नए मंत्रियों के बारे में जानें

बिहार की राजनीति सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार लाइव अपडेट: दिलीप जयसवाल ने इस्तीफा दिया, नए मंत्रियों के बारे में जानें

01:45 PM, 26-Feb-2025

सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजभवन में शाम चार बजे नए मंत्री शपथ लेंगे और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जा सकता है? इस बारे में पूछे जाने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

जायसवाल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की राज्य कोर समिति की बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन माना कि चर्चा इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के इर्द-गिर्द केंद्रित थी। उनसे यह पूछा गया कि उनके इस्तीफे का राज्य की महत्वाकांक्षी, भूमि रिकॉर्ड पर नए सिरे से सर्वेक्षण की योजना पर क्या असर पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह विभाग अपने पास ही रखा है। जल्द ही कोई उपयुक्त प्रतिस्थापन अवश्य होगा।

01:28 PM, 26-Feb-2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को शाम चार बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। इसमें उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नए मंत्री शामिल होंगे। एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार शाम चार बजे के आसपास होगा, जिसमें भाजपा के चार और विधायक मंत्री पद संभालेंगे। इसके अलावा नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के दो विधायकों को भी मंत्री बनाया जाएगा।

01:26 PM, 26-Feb-2025

दिलीप ने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मुझे प्रमुख जिम्मेदारियां देने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। मुझे गर्व है कि मैंने एक मंत्री के रूप में 11 करोड़ से अधिक पृष्ठों के दस्तावेजों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण जैसा कार्य किया। मैं अब पूरे दिल से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करूंगा।’

जायसवाल ने मंगलवार रात को पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की राज्य कोर समिति की बैठक के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी के नेताओं ने चर्चा का विवरण नहीं दिया। उन्होंने केवल यह कहा कि बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर केंद्रित थी।

01:19 PM, 26-Feb-2025

Nitish Cabinet Expansion Live: बिहार कैबिनेट का विस्तार शाम चार बजे; चार भाजपा-दो जदयू विधायक ले सकते हैं शपथ

Bihar Politics CM Nitish Kumar Cabinet Expansion Live Updates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ की नीति का पालन करते हुए बुधवार की सुबह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, दिलीप जायसवाल का इस्तीफा शाम को होने जा रहे मंत्रिपरिषद के विस्तार से पहले आया है। जायसवाल बिहार सरकार में महत्वपूर्ण राजस्व और भूमि सुधार मंत्री थे। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के साथ भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद उन्हें पिछले साल जनवरी में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जुलाई में वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह राज्य के भाजपा अध्यक्ष बने थे।

Source link

sabse-tej
Author: sabse-tej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *