{“_id”:”67bead5831b39d683d05978a”,”slug”:”aap-fielded-sanjeev-arora-as-candidate-for-ludhiana-west-by-election-2025-02-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ludhiana West by-election: आप ने रास सांसद संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार, गोगी के निधन के बाद हुई थी खाली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संजीव अरोड़ा
– फोटो : फाइल
विस्तार
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। विधायक गोगी एक बेबाक अंदाज में जीने वाले व्यक्ति थे।
टिकट मिलने के बाद संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते मैं अपने लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की आशा करता हूं।





